Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
UP News

फर्रुखाबाद के विकास को लेकर सांसद मुकेश राजपूत ने सीएम योगी से की मुलाकात, सौंपा मांगों का पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जनवरी 2026 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत ने अपने भतीजे राहुल राजपूत के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जनपद फर्रुखाबाद के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री से
Share:
फर्रुखाबाद के विकास को लेकर सांसद मुकेश राजपूत ने सीएम योगी से की मुलाकात, सौंपा मांगों का पत्र
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जनवरी 2026 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत ने अपने भतीजे राहुल राजपूत के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जनपद फर्रुखाबाद के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने फर्रुखाबाद के विकास को गति देने के उद्देश्य से एक विस्तृत पत्र भी सौंपा। पत्र में जिले से संबंधित कई अहम मांगों और प्रस्तावों को शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी के विकास एवं उसके लेआउट को तैयार कराने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे क्षेत्र में हवाई संपर्क की संभावनाएं बढ़ सकें।

इसके साथ ही फर्रुखाबाद को विकास प्राधिकरण का दर्जा दिए जाने की मांग भी उठाई गई, ताकि शहर का नियोजित विकास सुनिश्चित किया जा सके। सांसद ने विभिन्न रेल समपारों पर दो-लेन रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के निर्माण का भी अनुरोध किया, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम हो सके और जाम की समस्या से निजात मिले। इसके अतिरिक्त जिले में प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) स्थापित करने का सुझाव भी दिया गया, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि इन प्रस्तावित परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से जिले में आवागमन, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिल सकती है। इस अवसर पर मौजूद राहुल राजपूत ने मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को “जनपद के हित में एक सकारात्मक पहल” बताया।

फिलहाल इन प्रस्तावों पर सरकार की ओर से लिए जाने वाले निर्णय का इंतजार है, लेकिन इस मुलाकात के बाद फर्रुखाबाद के लोगों में विकास को लेकर उम्मीदें जरूर बढ़ गई हैं।