जरीन खान ने अपनी मां के साथ एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस प्यारी तस्वीर के साथ जरीन ने लिखा, 'मां बहुत बेहतर हैं। आज उन्हें अस्पताल से घर ले जा रही हूं। आप सभी को धन्यवाद जिन्होंने उनके लिए प्रार्थनाएं कीं।' इससे पहले शुक्रवार को जरीन ने बताया था कि उनकी मां को अस्पताल में भर्ती किया गया और उन्होंने सभी से उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करने को कहा था। हालांकि, उन्होंने मां की बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। जरीन खान ने 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'रेडी', 'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 3', 'वजह तुम हो', 'अकसर 2', और '1921' जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। उनकी आखिरी बड़ी फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' थी, जो 2021 में आई थी। हाल ही में उन्होंने अपना स्किनकेयर और हेयरकेयर ब्रांड भी लॉन्च किया। इसके अलावा, वह प्रिंस नरूला के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई देंगी।
Entertainment
'मां अब पहले से बेहतर हैं', जरीन खान ने अपनी मां के स्वास्थ्य की दी जानकारी
जरीन खान ने अपनी मां के साथ एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस प्यारी तस्वीर के साथ जरीन ने लिखा, 'मां बहुत बेहतर हैं। आज उन्हें अस्पताल से घर ले जा रही हूं। आप सभी को धन्यवाद जिन्होंने उनके लिए प्रार्थनाएं कीं।' इससे पहले शुक्रवार को जरी
Read in your preferred language.