Monday, 14 September 2026 | 7:34 PM
UP News

रायबरेली दर्दनाक सड़क हादसे मे एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

रायबरेली जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बछरावां थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा स्थित सई नदी के पुल के पास निजी बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे की तीव्रता इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए, जबकि दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Share:
रायबरेली दर्दनाक सड़क हादसे मे एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
Read in your preferred language.

रायबरेली जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बछरावां थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा स्थित सई नदी के पुल के पास निजी बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे की तीव्रता इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए, जबकि दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बस में सवार दर्जनों यात्री लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर यात्रा कर रहे थे। टक्कर के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक सहित करीब 12-15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की गलती से यह दुर्घटना हुई, जो अचानक सामने आ गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही बछरावां पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तत्काल निकालकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि कईयों को सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है।