Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
UP News

रोजगार पर मोदी सरकार गंभीर, पीएम की अध्यक्षता में समिति गठित

अर्थव्यवस्था की सुस्ती दूर करने और रोजगार बढ़ाने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दो कैबिनेट समितियों का गठन किया। इन दोनों समितियों के अध्यक्ष खुद प्रधानमंत्री होंगे। ये समितियां अर्थव्यवस्था में रोजगार सृजन और निवेश बढ़ाने के उपाय बताएंगी।पीएम की अध्यक्षता वाली पहली समिति विकास द
Share:
Read in your preferred language.
अर्थव्यवस्था की सुस्ती दूर करने और रोजगार बढ़ाने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दो कैबिनेट समितियों का गठन किया। इन दोनों समितियों के अध्यक्ष खुद प्रधानमंत्री होंगे। ये समितियां अर्थव्यवस्था में रोजगार सृजन और निवेश बढ़ाने के उपाय बताएंगी।पीएम की अध्यक्षता वाली पहली समिति विकास दर और निवेश पर है। इस पांच सदस्यीय समिति में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रेल मंत्री पीयूष गोयल बतौर सदस्य शामिल हैं। दूसरी समिति रोजगार और कौशल विकास पर है जिसमें 10 सदस्य हैं। इस समिति में शाह, सीतारमण और गोयल के अलावा कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, श्रम राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार और आवास व शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2018-19 की अंतिम तिमाही में घटकर 5.8 प्रतिशत पर आ गयी थी जो बीते पांच साल में न्यूनतम है। जीडीपी की सालाना वृद्धि दर भी पिछले वित्त वर्ष में घटकर 6.8 प्रतिशत के स्तर पर आ गई है जबकि सरकार ने 7.2 प्रतिशत का लक्ष्य रखा था। खास बात यह है कि कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर घटकर पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में -0.1 प्रतिशत हो गई थी। वहीं मैन्युफैक्च¨रग क्षेत्र की वृद्धि दर भी 3.1 प्रतिशत के स्तर पर आ गई है। ऐसे में इन क्षेत्रों को गति देने की दरकार है। आर्थिक वृद्धि दर को बढ़ावा देने के लिए सरकार पर निवेश की गति बढ़ाने का भी दवाब है। सरकार के समक्ष दूसरी बड़ी चुनौती रोजगार के अवसर बढ़ाने की है। नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस की ताजा रिपोर्ट बताती है कि देश में बेरोजगारी की दर 6.1 प्रतिशत हो गई है जो बीते 45 साल में सर्वाधिक है। चुनाव के दौरान सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष की आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। यह शायद पहला मौका है जब निवेश, विकास दर और रोजगार जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट समितियों का गठन किया गया है। इससे पहले कैबिनेट की समितियां सुरक्षा, नियुक्ति और आर्थिक मामलों पर रहीं हैं। कैबिनेट के आर्थिक मामलों पर निर्णय करने के लिए सीसीईए भी पहले से मौजूद है। सुरक्षा पर कैबिनेट समिति का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) का गठन किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसकी सदस्य हैं। यह समिति राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश से जुड़े मामले देखती है। बता दें कि सरकार बदलने या मंत्रिमंडल में बदलाव के बाद कैबिनेट समितियों का गठन या पुनर्गठन किया जाता है।   अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें । https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें । https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en   विज्ञापन के लिए संपर्क करें :0522 -4244532  ॰ सबसे अलग हट कर खबरें देखने के लिए लगातार सहयोग करते रहें