Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद में गैस बॉटलिंग प्लांट पर मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा गया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 जनपद के गैसिंगपुर स्थित गैस बॉटलिंग प्लांट में आज आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे
Share:
फर्रुखाबाद में गैस बॉटलिंग प्लांट पर मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा गया।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 जनपद के गैसिंगपुर स्थित गैस बॉटलिंग प्लांट में आज आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मॉक ड्रिल में गैस प्लांट प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अभ्यास के दौरान संभावित गैस रिसाव और अन्य आपात परिस्थितियों की स्थिति उत्पन्न कर त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया।

अधिकारियों ने ड्रिल के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आपदा की स्थिति में सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के नियमित अभ्यास से किसी भी आपात स्थिति में समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है।

मॉक ड्रिल के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल बना रहे और आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।