Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
India

गोरखपुर में मंत्री संजय निषाद ने किया शक्ति प्रदर्शन

निषाद पार्टी (निर्बल शोषण इंडिया हमारा आम दल) ने महाराजा गुह्यराज निषाद की जयंती पर 2027 के चुनाव के पहले शक्ति प्रदर्शन किया. गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय अधिवेशन एवं मछुआ समाज के अनुसूचित जाति आरक्षण की मांग को लेकर विशाल बाइक रैली निकाली. इस दौरान डॉ. संजय निषाद ने 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा च
Share:
गोरखपुर में मंत्री संजय निषाद ने किया शक्ति प्रदर्शन
Read in your preferred language.

निषाद पार्टी (निर्बल शोषण इंडिया हमारा आम दल) ने महाराजा गुह्यराज निषाद की जयंती पर 2027 के चुनाव के पहले शक्ति प्रदर्शन किया. गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय अधिवेशन एवं मछुआ समाज के अनुसूचित जाति आरक्षण की मांग को लेकर विशाल बाइक रैली निकाली. इस दौरान डॉ. संजय निषाद ने 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि 'मोदी-योगी सीट देते हैं और हम जीत देते हैं.'

गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित दिग्विजयनाथ पार्क में निषाद पार्टी ने रविवार 22 मार्च को निषाद पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. इसके पहले पादरी बाजार स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई. हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में डॉ. संजय निषाद और उनकी पार्टी ने दमखम दिखाया.

इस अवसर पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि यह निषाद समाज के लोगों के हक की रैली है. यह लोग 2013 से काम कर रहे हैं. इनका हक अधिकार दिलाने का समय आ गया है. उनकी चार मांगे हैं उनका तालघाट उन्हें वापस दिया जाए. इनके आरक्षण के मुद्दे को हल किया जाए. इन्हें शिक्षा का अधिकार दिया जाए.