Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
मनोरंजन

‘अपने काम से काम रखिए’, कमल हासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लिखा ओपन लेटर

साउथ सुपरस्टार और नेता कमल हासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक ओपेन लेटर लिखा है। कमल हासन ने यह पत्र उस समय लिखा है, जब अमेरिका ईरान पर लगातार आक्रमण कर रहा है। कमल हासन ने सोशल मीडिया पर यह खुला पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र है और
Share:
‘अपने काम से काम रखिए’, कमल हासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लिखा ओपन लेटर
Read in your preferred language.

साउथ सुपरस्टार और नेता कमल हासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक ओपेन लेटर लिखा है। कमल हासन ने यह पत्र उस समय लिखा है, जब अमेरिका ईरान पर लगातार आक्रमण कर रहा है। कमल हासन ने सोशल मीडिया पर यह खुला पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र है और अब वो किसी के आदेश नहीं मानता है। यह बयान अमेरिका द्वारा शुक्रवार को भारतीय रिफाइनरियों को रूसी ऊर्जा की खरीद जारी रखने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट देने की घोषणा के बाद आया है।

कमल हासन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘प्रिय राष्ट्रपति जी, हम भारत के लोग एक आजाद और संप्रभु देश के नागरिक हैं। हम अब किसी दूसरे देश से आदेश नहीं लेते हैं। कृपया अपनी पूरी काबिलियत से अपने काम से काम रखिए। संप्रभु देशों के बीच आपसी सम्मान ही स्थायी शांति की नींव है। हम आपके देश और उसके लोगों के लिए शांति और खुशहाली की कामना करते हैं।’