Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

पछुआ हवाओं के साथ उत्तर प्रदेश में गिरने लगा पारा

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बुधवार को पछुआ हवाएं चलीं। इसके असर से सुबह शाम की हवा में सिहरन महसूस की गई। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और दिन में अभी भी तपिश
Share:
पछुआ हवाओं के साथ उत्तर प्रदेश में गिरने लगा पारा
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बुधवार को पछुआ हवाएं चलीं। इसके असर से सुबह शाम की हवा में सिहरन महसूस की गई। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और दिन में अभी भी तपिश महसूस की गई। विभिन्न इलाकों में तापमान में आंशिक गिरावट के बावजूद अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहने वाला है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं प्रदेश के तराई इलाकों में सुबह के वक्त घने कोहरे का असर रहेगा। यूपी के कई जिलों में गुरुवार को कोहरा देखने को मिला। यूं तो सुबह की शुरुआत सामान्य ढंग से कोहरे के साथ हुई लेकिन दिन बढ़ने के साथ कोहरा घना होता गया। वाहनों को इसके बाद लाइट जलाकर चलने को विवश होना पड़ा। उनकी रफ्तार भी कम हुई।