Friday, 30 October 2026 | 7:31 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद: मऊदरवाजा पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त शालू को दबोचा

थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा गश्त व संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शातिर अभियुक्त शालू को 01 अवैध तमंचा 12 बोर तथा 01 जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Share:
फर्रूखाबाद: मऊदरवाजा पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त शालू को दबोचा
तमंचे के साथ आरोपी शालू

फर्रूखाबाद (द दस्तक 24):

 उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध असलाह के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

​घटना एवं गिरफ्तारी विवरण:

दिनांक 14.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मऊदरवाजा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर तथा 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ।

​गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

 शालू (पुत्र रामदास, निवासी नगला कन्हई, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़) के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना मऊदरवाजा पर मु०अ०सं० 369/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

​बरामदगी का विवरण:

  • ​01 अवैध तमंचा 12 बोर

  • ​01 जिंदा कारतूस 12 बोर

​अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

पकड़े गए अभियुक्त शालू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले पंजीकृत हैं:

  1. ​मु०अ०सं० 328/20 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट, थाना मऊदरवाजा

  1. ​मु०अ०सं० 512/22 धारा 380/411 भादवि, कोतवाली फर्रूखाबाद

  1. ​मु०अ०सं० 189/25 धारा 60 आबकारी अधि०, थाना मऊदरवाजा

  1. ​मु०अ०सं० 270/25 धारा 60 आबकारी अधि०, थाना मऊदरवाजा

  1. ​मु०अ०सं० 369/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मऊदरवाजा

  1. ​मु०अ०सं० 87/26 धारा 60 आबकारी अधि०, कोतवाली फर्रूखाबाद

  1. ​मु०अ०सं० 162/26 धारा 305/317(2) बीएनएस, कोतवाली फर्रूखाबाद