Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
Entertainment

टाइटल विवाद के बीच मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, कहा- ‘आजकल लोग जल्दी हो जाते हैं आहत

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ अपने टाइटल को लेकर काफी विवादों में रही थी। इसी वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि आखिर कितनी सावधानी जरूरी है, तो उन्होंने कहा, ‘बहुत ध्यान रखना पड़ता है। न्यूज 18 से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने फिल्म को लेकर बातचीत में
Share:
टाइटल विवाद के बीच मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, कहा- ‘आजकल लोग जल्दी हो जाते हैं आहत
Read in your preferred language.

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ अपने टाइटल को लेकर काफी विवादों में रही थी। इसी वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि आखिर कितनी सावधानी जरूरी है, तो उन्होंने कहा, ‘बहुत ध्यान रखना पड़ता है। न्यूज 18 से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने फिल्म को लेकर बातचीत में कहा कि आज के समय में लोग बहुत जल्दी आहत हो जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में। हर कोई जैसे तैयार बैठा है कि कोई उसे आहत करे। जैसे कोई कह रहा हो- ‘आओ मुझे ऑफेंड करो, मैं सुबह से बैठा हूं।’

उन्होंने आगे कहा कि जब लोग इतने संवेदनशील हो जाते हैं, तो फिल्ममेकर्स को और ज्यादा सतर्क रहना पड़ता है। उन्होंने कहा, ‘आप नहीं चाहते कि जिस फिल्म को बनाने में इतनी मेहनत लगी है, उसे बेवजह विवादों में घसीटा जाए। फिल्म सिर्फ एक इंसान की मेहनत नहीं होती, इसमें कई लोगों की मेहनत और करियर जुड़ा होता है।’

बात को सकारात्मक अंदाज में खत्म करते हुए मनोज ने कहा, ‘हम ऐसे समय में हैं जहां हमें सोच-समझकर काम करना पड़ता है। लेकिन हम एक ऐसे समय की उम्मीद जरूर करते हैं, जब कोई भी बात पर आहत न हो।’