Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
मनोरंजन

Miss Universe 2025 में गोल्डन गर्ल बनी मनिका विश्वकर्मा, बौद्ध धर्म को किया रिप्रेजेंट

मिस यूनिवर्स 2025 के फिनाले में महज कुछ ही घंटे बचे हैं जो 21 नंवबर यानी आज थाईलैंड में हो रहा है. 19 नवंबर को नेशनल कॉस्टूम राउंड का आयोजन किया गया था. इस दौरान अलग-अलग देशों से आई सभी कंटेस्टेंट्स ने अपना जलवा बिखेरा. लेकिन, इस दौरान मनिका विश्वकर्मा की सोने जैसी चमक ने सारे देशवासियों का दिल जीत
Share:
Miss Universe 2025 में गोल्डन गर्ल बनी मनिका विश्वकर्मा, बौद्ध धर्म को किया रिप्रेजेंट
Read in your preferred language.

मिस यूनिवर्स 2025 के फिनाले में महज कुछ ही घंटे बचे हैं जो 21 नंवबर यानी आज थाईलैंड में हो रहा है. 19 नवंबर को नेशनल कॉस्टूम राउंड का आयोजन किया गया था. इस दौरान अलग-अलग देशों से आई सभी कंटेस्टेंट्स ने अपना जलवा बिखेरा. लेकिन, इस दौरान मनिका विश्वकर्मा की सोने जैसी चमक ने सारे देशवासियों का दिल जीत लिया.

मनिका जब इंडियन ट्रेडिशन के साथ फैशन और क्रिएटिविटी के मेल को खूबसूरती से दर्शाती इस ड्रेस को पहन रैंप पर उतरीं तो हर किसी की निगाहें उन्हीं पर जा टिकी. यही वजह है कि इतनी हसीनाओं की उपस्थिति में भी उनका लुक टॉक ऑफ द टाउन बन गया. मनिका ने नेशनल कॉस्टूम राउंड के लिए एक ऐसा कॉन्सेप्ट चुना, जिसे शायद ही इंटरनेशनल स्टेज पर कभी देखा गया है. अपने आउटफिट के जरिए उन्होंने उस दिव्य क्षण को लोगों के सामने दर्शाया जब राजकुमार सिद्धार्थ ने बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया. उन्होंने जिसे ‘द बर्थ ऑफ एनलाइटनमेंट’का नाम दिया. मनिका ने जिसे अपनी ड्रेस के माध्यम से बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया. इतनी ही नहीं उन्होंने पारंपरिक रंग और कढ़ाई से हटकर सुनहरे और केसरिया रंगों से इसे सजाया,जो दिव्याता, पवित्रता और ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक है.