Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:अमृतपुर पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अमृतपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह
Share:
फर्रुखाबाद:अमृतपुर पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अमृतपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर के निर्देशन में थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त श्याम कुमार उर्फ हुल्ली पुत्र रामसरण निवासी मोहल्ला गोला कोहना, कोतवाली फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा एवं 02 जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए गए। इस संबंध में थाना अमृतपुर में मु0अ0सं0 44/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने बयान न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।

अपराधिक इतिहास भी रहा है गंभीर

गिरफ्तार अभियुक्त श्याम कुमार उर्फ हुल्ली का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट एवं गैंगस्टर/गुंडा नियंत्रण अधिनियम जैसी विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।

गिरफ्तारी टीम

इस कार्रवाई में थाना अमृतपुर की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक श्रीमती रक्षा सिंह, उपनिरीक्षक राहुल सिंह, हेड कांस्टेबल जयनारायण एवं कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।