Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

बगावत के बीच ममता की दो-टूक: 2029 की रणनीति के लिए TMC की नई टीम अहम

विधानसभा चुनाव में करारी हार और पार्टी के भीतर उभरे असंतोष के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को संगठन में व्यापक फेरबदल की घोषणा की। पार्टी के भीतर विद्रोह का केंद्र रहे अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव पद पर बरकरार रखते हुए ममता ने साफ संकेत दिया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व पर उ
Share:
बगावत के बीच ममता की दो-टूक: 2029 की रणनीति के लिए TMC की नई टीम अहम
Read in your preferred language.

विधानसभा चुनाव में करारी हार और पार्टी के भीतर उभरे असंतोष के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को संगठन में व्यापक फेरबदल की घोषणा की। पार्टी के भीतर विद्रोह का केंद्र रहे अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव पद पर बरकरार रखते हुए ममता ने साफ संकेत दिया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व पर उनका भरोसा कायम है। हालांकि, उनके साथ राज्यसभा सांसद डोला सेन और डेरेक ओ'ब्रायन को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव नियुक्त कर संगठन में संतुलन साधने की कोशिश भी की गई है।

कालीघाट में आयोजित बैठक में ममता ने पार्टी के पुनर्गठन का खाका पेश किया। इससे दो दिन पहले तृणमूल ने अपने सभी संगठनात्मक और प्रकोष्ठ स्तर के पदाधिकारियों को भंग कर दिया था। नए संगठन में सबसे बड़ा बदलाव प्रदेश अध्यक्ष पद पर हुआ है। पार्टी की स्थापना काल से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे 75 वर्षीय सुब्रत बख्शी की जगह पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।