Friday, 30 October 2026 | 5:45 PM
भारत

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोविड पर पीएम को दिए छह सुझाव

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना के मौजूदा हालात से उबरने के लिए छह सुझाव दिए हैं। इसमें सबसे पहले सर्वदलीय बैठक बुलाकर कोरोना से लड़ने का ब्लूप्रिंट तैयार करने और कोरोना वैक्सीन के लिए बजट में आवंटित 35 हजार करोड़ रुपये तत्काल जारी करने क
Share:
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोविड पर पीएम को दिए छह सुझाव

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना के मौजूदा हालात से उबरने के लिए छह सुझाव दिए हैं। इसमें सबसे पहले सर्वदलीय बैठक बुलाकर कोरोना से लड़ने का ब्लूप्रिंट तैयार करने और कोरोना वैक्सीन के लिए बजट में आवंटित 35 हजार करोड़ रुपये तत्काल जारी करने का सुझाव है। साथ ही वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए अनिवार्य लाइसेंसिंग की नीति को खत्म करने की बात कही है।

खड़गे ने कोरोना की लड़ाई में सबसे अहम वैक्सीन, पीपीई किट, आक्सीजन, वेंटीलेटर, सेनेटाइजर और एंबुलेंस पर जीएसटी नहीं लगाने को कहा है। कोरोना के लिए आ रही राहत सामग्रियों के त्वरित वितरण के साथ इसे कहां-कहां दिया गया, इसकी भी स्पष्ट जानकारी दिए जाने की बात उठाई है।

कांग्रेस नेता ने कोरोना के मौजूदा हालात को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में मनरेगा के तहत काम के दिनों की संख्या बढ़ाकर 200 दिन करने का भी सुझाव पीएम को दिया है। राज्यसभा में नेता विपक्ष ने सभापति वेंकैया नायडू को भी पत्र लिखकर संसद की स्थायी समिति की बैठक बुलाने की मांग की है।