Monday, 14 September 2026 | 9:40 PM
India

लड़की को महंगा पड़ा IPL मैच में Reel बनाना, 70 हजार रुपये का फटका

इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां संस्करण जारी है, जिसके 22 मैच खेले जा चुके हैं. अभी तक हुए सभी मैच रोमांचक रहे हैं, कई युवा खिलाड़ियों ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करके चौंकाया है. हर मैच में स्टेडियम खचाखच भरे नजर आए हैं. आज सोशल मीडिया के दौर में अधिकतर फैंस स्टेडियम में आकर तस्वीरें/वीडियो बनाते हैं, कई री
Share:
लड़की को महंगा पड़ा IPL मैच में Reel बनाना, 70 हजार रुपये का फटका
Read in your preferred language.

इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां संस्करण जारी है, जिसके 22 मैच खेले जा चुके हैं. अभी तक हुए सभी मैच रोमांचक रहे हैं, कई युवा खिलाड़ियों ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करके चौंकाया है. हर मैच में स्टेडियम खचाखच भरे नजर आए हैं. आज सोशल मीडिया के दौर में अधिकतर फैंस स्टेडियम में आकर तस्वीरें/वीडियो बनाते हैं, कई रील्स बनाकर अपने पेज पर शेयर करते हैं. लेकिन रील बनाने के चक्कर में एक लड़की को 70 हजार रुपये का नुकसान हो गया. इसका वीडियो वायरल है, जो लड़की ने खुद अपने पेज पर शेयर किया. ये IPL 2026 के 17वें मैच में हुआ, जो शनिवार, 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच था.

मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में पंजाब ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम में बैठी एक महिला फैन ने स्टेडियम में रील बनाना चाहा. एक ट्रेंड को फॉलो करते हुए उन्हें अपनी अंगूठी हवा में उछालने का नाटक करना था.
खो गई 70 हजार की अंगूठी

महिला फैन हवा में अंगूठी उछालने का नाटक करते हुए रील बनवा रही थी, लेकिन उनके हाथ से अंगूठी सही में छूट गई. बस फिर क्या था, महिला ने तुरंत नीचे देखा लेकिन न जाने अंगूठी किस जगह पर चली गई. वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला और उनके साथी सीटों के नीचे और आस पास की जगह पर अंगूठी को ढूंढ रहे हैं. महिला ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "70 हजार का नुकसान हो गया. अंगूठी अभी भी नहीं मिली है. अगर महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम का कोई आदमी इस वीडियो को देख रहा है तो प्लीज हमारी रिंग धुंधके हमें वापस करवा दें."