Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
भारत

मौजूदा पीढ़ी को अतीत और बदलाव से कराएं अवगत', CM योगी ने गोरखपुर में की बड़ी अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में समाज के प्रबुद्धजन का आह्वान किया है. कहा कि वे वर्तमान पीढ़ी को देश व प्रदेश के अतीत और आज दिख रहे बदलाव से अवगत कराएं. सीएम ने कहा कि नौजवानों को यह बताना होगा कि नौ-दस साल पहले प्रदेश में क्या हालात थे और आज क्या परिवर्तन आया है. सीएम योगी ने क
Share:
मौजूदा पीढ़ी को अतीत और बदलाव से कराएं अवगत', CM योगी ने गोरखपुर में की बड़ी अपील
Read in your preferred language.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में समाज के प्रबुद्धजन का आह्वान किया है. कहा कि वे वर्तमान पीढ़ी को देश व प्रदेश के अतीत और आज दिख रहे बदलाव से अवगत कराएं. सीएम ने कहा कि नौजवानों को यह बताना होगा कि नौ-दस साल पहले प्रदेश में क्या हालात थे और आज क्या परिवर्तन आया है.

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश को अव्यवस्था, अराजकता, कर्फ्यू, दंगा का अभिशाप देने वाले संगठनों के हाथों गुमराह होने से बचाने के लिए ऐसा करना बहुत आवश्यक है और जागरूकता की यह जिम्मेदारी प्रबुद्धजन को उठाने के लिए आगे आना होगा. सीएम योगी शुक्रवार को राप्तीनगर स्थित बिट्टू मैरिज हाउस में आयोजित ‘प्रबुद्ध संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि यदि हम आज के युवा को जो 9-10 वर्ष पूर्व 11-12 साल का रहा होगा, उसे पूर्व स्थिति से अवगत नहीं कराएंगे तो वह भूल जाएगा कि तुष्टिकरण का खामियाजा क्या होता है. सीएम ने कहा कि 9-10 वर्ष पहले गुंडागर्दी, अराजकता, अव्यवस्था, कर्फ्यू, क्षेत्रीय दलों के शोषण का खामियाजा यह प्रदेश भुगत चुका है. युवाओं को आगाह करके उनके सामने ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने देनी है. सीएम ने कहा कि क्षणिक स्वार्थवश नागरिकों के भविष्य से खिलवाड़ देशद्रोह है और यह छूट किसी संगठन या संस्था को नहीं दी जा सकती.