Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
भारत

फर्रुखाबाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 उपनिरीक्षकों के तबादले से मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मई 2026 कानपुर क्षेत्र के उप महानिरीक्षक हरीश चन्दर द्वारा फर्रुखाबाद जनपद में तैनात 25 उपनिरीक्षकों के बाहरी जनपदों में तबादले किए जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, विभिन्न जनपदों से 30 नए उपनिरीक्षकों की तैनाती जनपद फतेहगढ़ के लिए की गई है। जारी
Share:
फर्रुखाबाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 उपनिरीक्षकों के तबादले से मचा हड़कंप
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मई 2026 कानपुर क्षेत्र के उप महानिरीक्षक हरीश चन्दर द्वारा फर्रुखाबाद जनपद में तैनात 25 उपनिरीक्षकों के बाहरी जनपदों में तबादले किए जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, विभिन्न जनपदों से 30 नए उपनिरीक्षकों की तैनाती जनपद फतेहगढ़ के लिए की गई है।

जारी तबादला सूची के अनुसार उप निरीक्षक नीतू यादव, रक्षा सिंह, सुबोध कुमार, विशेष कुमार, आशू कुमार, सूर्य प्रकाश उपाध्याय एवं रमाशंकर को जनपद कन्नौज स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा उप निरीक्षक श्याम बाबू, अच्छेलाल, अनिल कुमार, विजय कुमार, मोहित मिश्रा, उदय सिंह, जितेंद्र कुमार, अजय कुमार एवं आनंद शर्मा को जनपद कानपुर देहात भेजा गया है।

वहीं उप निरीक्षक चमन सिंह, नितिन कुमार, विवेक कुमार सिंह, विद्यासागर तिवारी, मुन्ना लाल एवं रामबाबू का तबादला जनपद इटावा किया गया है। उप निरीक्षक मोहम्मद शाहिद को जनपद औरैया स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है। अचानक हुए तबादलों के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वहीं, अन्य जनपदों से आए 30 नए उपनिरीक्षकों की तैनाती से विभागीय कार्यप्रणाली में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।