Tuesday, 15 September 2026 | 10:19 AM
भारत

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 32 लीटर कच्ची शराब व 160 किलो लहन बरामद, दो मुकदमे दर्ज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में शुक्र
Share:
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 32 लीटर कच्ची शराब व 160 किलो लहन बरामद, दो मुकदमे दर्ज
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को कायमगंज क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ ग्राम श्यामनगर और नरसिंहपुर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 32 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 160 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। मौके पर ही लहन को नष्ट कर दिया गया। इस मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए।

इसके अलावा विभागीय टीम ने लुधैया पावर हाउस, अहियापुर, टीपी नगर चौराहा स्थित देशी शराब की दुकानों, कम्पोजिट शॉप तथा मॉडल शॉप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस मशीन से बिक्री, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा देशी शराब दुकानों की कैंटीन की गहन जांच की गई।

आबकारी विभाग ने सभी अनुज्ञापियों को निर्देश दिए कि वे अपने अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों और मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें। दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का अभिलेखों से मिलान भी किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने और अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान को आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही है।