Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
भारत

अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका! तेज गेंदबाज शापूर जादरान का निधन

अफगानिस्तान क्रिकेट को मंगलवार को बड़ा झटका लगा, जब टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और देश में क्रिकेट की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में शामिल शापूर जादरान का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने सोशल मीडिया पर उनके निध
Share:
अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका! तेज गेंदबाज शापूर जादरान का निधन
Read in your preferred language.

अफगानिस्तान क्रिकेट को मंगलवार को बड़ा झटका लगा, जब टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और देश में क्रिकेट की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में शामिल शापूर जादरान का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी साझा करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।

शापूर जादरान पिछले जनवरी से भारत के एक अस्पताल में गहन चिकित्सा देखभाल (आईसीयू) में भर्ती थे। पिछले साल अक्टूबर में अफगानिस्तान में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उनके भाई घमई जादरान और पूर्व कप्तान असगर अफगान उन्हें इलाज के लिए भारत लेकर आए थे।