Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60 किलो लहन नष्ट, कई दुकानों का औचक निरीक्षण

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बुधवार को प्रभावी कार्रवाई की। इस दौरान कच्ची शराब और भारी मात्रा में लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।आबकारी आयुक्त उत्तर
Share:
फर्रुखाबाद में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60 किलो लहन नष्ट, कई दुकानों का औचक निरीक्षण
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बुधवार को प्रभावी कार्रवाई की। इस दौरान कच्ची शराब और भारी मात्रा में लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुइयां डेरा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान करीब 4 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग 60 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।इस अभियान के तहत क्षेत्र में संचालित आबकारी दुकानों—बदनपुर देशी, बदनपुर कंपोजिट शॉप, अम्बरपुर देशी और कुतलूपुर देशी—का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन से बिक्री, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली और सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई। सभी दुकानदारों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।