Tuesday, 15 September 2026 | 2:36 AM
भारत

मैनपुरी : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मु इशरत अली को प्राथमिक शिक्षक संघ मैनपुरी की जिला कार्यकारिणी ने किया सम्मानित।

मैनपुरी : जिला अध्यक्ष राजीव यादव जी के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद मैनपुरी के पदाधिकारियों ने प्रदेश व जनपद का नाम रौशन करने पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद इशरत अली को उनके आवास पर पहुँच कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इशरत अली जनपद के लिए कोहिनूर हीरे के
Share:
मैनपुरी : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मु इशरत अली को प्राथमिक शिक्षक संघ मैनपुरी की जिला कार्यकारिणी ने किया सम्मानित।
Read in your preferred language.

मैनपुरी : जिला अध्यक्ष राजीव यादव जी के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद मैनपुरी के पदाधिकारियों ने प्रदेश व जनपद का नाम रौशन करने पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद इशरत अली को उनके आवास पर पहुँच कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इशरत अली जनपद के लिए कोहिनूर हीरे के समान हैं जो निरंतर जनपद को एक के बाद एक सम्मान हासिल कर गौर्वांवित करते रहते हैं। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने इशरत अली को शाल उड़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि जनपद ही नही प्रदेश स्तर पर इशरत अली ने जो बेसिक शिक्षा और इससे जुड़े सभी शिक्षकों का मान बढ़ाया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। इशरत अली के सम्मान में
राजीव यादव जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री/प्रदेश मंत्री, महेंद्र प्रताप सिंह, सरंक्षक सत्यवीर सिंह यादव, जिलाउपाध्यक्ष डॉ मनोज यादव, डॉ आलोक सिंह शाक्य, व्योम शरण सक्सेना ब्लॉक अध्यक्ष,इमरान जावेद खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार संगठन मंत्री,अख्तर आदिल संगठन मंत्री उपस्थित रहे।