Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
Home / News / News
News

मैनपुरी: 10 रुपये के विवाद में तमंचा से उड़ा दी दुकानदार की खोपड़ी, हकीकत सुन पुलिस हुई हैरान

मैनपुरी में महज 10 रुपये के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने जो कहानी बताई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घिरोर थाना क्षेत्र के गांव फैजपुर निवासी महेशचंद जाटव 12 जून क
Share:
मैनपुरी: 10 रुपये के विवाद में तमंचा से उड़ा दी दुकानदार की खोपड़ी, हकीकत सुन पुलिस हुई हैरान
Read in your preferred language.

मैनपुरी में महज 10 रुपये के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने जो कहानी बताई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घिरोर थाना क्षेत्र के गांव फैजपुर निवासी महेशचंद जाटव 12 जून की रात सड़क किनारे परचून के खोखे के बाहर सो रहा था। देर रात किसी ने उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने गांव नगला केहरी निवासी आरोपी उल्फान उर्फ गुल्फाम उर्फ गुल्ला बंजारा को गिरफ्तार किया। उसने हत्याकांड को लेकर जो कहानी बताई। उसे सुन पुलिस के भी होश उड़ गए। महज 10 रुपये के विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

प्रभारी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महेशचंद खोखे पर पेट्रोल बेचता था। घटना से कुछ दिन पहले उल्फान ने पेट्रोल डलवाया था। 10 रुपये कम पड़ने पर उसने बाद में आकर देने को कहा तो महेश ने मना कर दिया। इस दौरान गाली-गलौज हुई। महेश ने उसकी बाइक खड़ी करा ली थी। इसके बाद उल्फान पैदल अपने घर गया। 10 रुपये लाकर महेश को दिए थे। घटना के बाद ही उसने बदला लेने की ठान ली थी। 12 जून की रात वह तमंचा लेकर महेश के खोखे पर पहुंचा। उसने देखा कि वह चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। आरोपी ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद घर आकर सो गया।