Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

मैनपुरी: बिजली के तारों की समस्या को लेकर परिवार हुआ परेशान

मैनपुरी के कस्बा कुसमरा के पास लगा हुआ है ग्राम नारायणपुर के सर्वेश सिंह पुत्र श्री मुंशीलाल शाक्य के घर के ऊपर बिजली के तारों की लाइन गुजर रही है. सर्वेश सिंह का कहना है जब बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 4 साल पहले 11000 लाइन की वोल्टेज की लाइन हमारे प्लॉट के पास से निकाली तो उन्होंने विरोध किया था
Share:
मैनपुरी:  बिजली के तारों की समस्या को लेकर परिवार हुआ परेशान
Read in your preferred language.

मैनपुरी के कस्बा कुसमरा के पास लगा हुआ है ग्राम नारायणपुर के सर्वेश सिंह पुत्र श्री मुंशीलाल शाक्य के घर के ऊपर बिजली के तारों की लाइन गुजर रही है.

सर्वेश सिंह का कहना है जब बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 4 साल पहले 11000 लाइन की वोल्टेज की लाइन हमारे प्लॉट के पास से निकाली तो उन्होंने विरोध किया था तो उनके पिता जी से कहा कि जब आप अपना मकान बनवाएंगे तो हम बिजली की लाइन घुमा देंगे पर अब कई बार सूचना देने के बावजूद भी कोई भी कर्मचारी लाइन घुमाने के लिए तैयार नहीं है .जब भी जाता हूं तो मुझसे बिजली विभाग के कर्मचारी हर वक्त पैसे की मांग करते हैं.

निर्माण करते मकान पर कुछ दिन पूर्व प्रदीप मिस्त्री करंट की चपेट में आकर दीवार के ऊपर से नीचे गिर गया और वह बेहोश हो गया. आनन-फानन में वहां मौके पर यहां लोग इकट्ठे हो गए और प्रदीप मिस्त्री की मालिश व कुटाई करना शुरू कर दिया. कुछ समय बाद वह होश में आ गया.

रिपोर्टर : राहुल कुमार शाक्य द दस्तक 24न्यूज़ किशनी मैनपुरी