Monday, 05 October 2026 | 3:40 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : हिंदुस्तान मोटर्स बॉश कार सर्विस पर सम्पन्न हुआ धम्म देशना कार्यक्रम

Share:
मैनपुरी  : हिंदुस्तान मोटर्स बॉश कार सर्विस पर सम्पन्न हुआ धम्म  देशना कार्यक्रम
Read in your preferred language.
मैनपुरी, दस्तक चाणक्य, अखिलेश तिवारी :  हिंदुस्तान मोटर्स बॉश मल्टीब्रांड कार सर्विस भोगांव पर शनिवार की  शाम 6 बजे धम्म देशना कार्यक्रम आयोजित हुआ । यहां आये बौद्ध भिक्षु अलोक जी द्वारा पूजा वंदना की गई। पूजा वंदना के उपरांत भिक्षु अलोक ने धम्म देशना प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने ने वर्षावास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस अवधि में भिक्षु तीन महीने तक विहार पर एक ही स्थान पर रहकर धम्म का प्रचार करते हैं। इसी कड़ी में हिंदुस्तान मोटर्स बॉश मल्टीब्रांड कार सर्विस भोगांव पर धम्म देशना कार्यक्रम हुआ है। भिक्षु अलोक ने धम्म देशना के माध्यम से बुद्ध के सार को समझाया। 

आयोजन में डॉ अवनीश शाक्य , डॉ नंदकिशोर शाक्य , योगेश शाक्य , अश्वनी शाक्य , डॉ सुमित शाक्य , संतोष शाक्य , विकास कुमार "मुसाफिर" , जितेंद्र शाक्य , शैलेन्द्र शाक्य , स्वेकान्त शाक्य , ब्रजेश शाक्य , डॉ सनोज शाक्य , रुस्तम सिंह , अभय शाक्य , बौद्धाचार्य ईश्वर दयाल बौद्ध , सुरजीत शाक्य , गुलशन शाक्य , ज्ञानरत्न , आकाश शाक्य, लालाराम , विकास आदि लोग शामिल रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कई लोगो ने पूर्ण सहयोग दिया। आयोजन के अंत में आये लोगों का कार्यक्रम आयोजक आदर्श कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।