Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

मैनपुरी : कुसमरा में समाजवादी पार्टी की बड़ी सरगर्मियां

जनपद मैनपुरी के कस्बा कुसमरा में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जगराम सिंह यादव नगर , अध्यक्ष उपदेश सिंह यादव ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. विधानसभा अध्यक्ष जगराम सिंह यादव तथा सभी किसानों ने अपनी मांगों को बताते हुए कहा की किसानों का भरोसा सरकार से टूटता जा रहा है. धीरे-धीरे पूरे देश का किस
Share:
मैनपुरी : कुसमरा में समाजवादी पार्टी की बड़ी सरगर्मियां
Read in your preferred language.

जनपद मैनपुरी के कस्बा कुसमरा में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जगराम सिंह यादव नगर , अध्यक्ष उपदेश सिंह यादव ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. विधानसभा अध्यक्ष जगराम सिंह यादव तथा सभी किसानों ने अपनी मांगों को बताते हुए कहा की किसानों का भरोसा सरकार से टूटता जा रहा है. धीरे-धीरे पूरे देश का किसान आंदोलन में किसान का साथ बढ़ता जा रहा है.

कार्यक्रम में उपदेश यादव ने कहा की किसान पहले से ही कोरोना महामारी के चलते परेशान था, लॉक डाउन की वजह से किसान बहुत ही दिक्कतों का सामना कर चुका है.अब सरकार 3 बिलों को पास करने पर अपनी जिद पर अड़ी हुई है और सरकार ने हम किसानों के ऊपर पराली जलाने के मुकदमे भी लगा दिए हैं.इस सरकार का जाना तय है.

आयोजन में रामखिलाड़ी यादव, नंदलाल शर्मा, रिंकू यादव, हरविलास यादव, जय वीर सिंह यादव, रवि यादव, रतिराम यादव, दीपू यादव, डॉक्टर बंगाली, डॉक्टर सौरव यादव और कई किसान भाई उपस्थित रहे.
रिपोर्टर राहुल कुमार शाक्य द दस्तक 24 किशनी मैनपुरी