Friday, 30 October 2026 | 5:45 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी: धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती

मैनपुरी: ग्राम गोपालपुर हतपऊ एलाऊ मैनपुरी में अम्बेडकर जयंती मनाई गई । उनके आदर्श वचनों पर चलने की शपथ ली गयी। ग्राम के भूत पूर्व शिक्षक रामस्वरूप ने कहा जब भारत अपना बिखरा था तो लौह पुरुष ने अखण्ड किया,अपनी कलम के दम से इसको बाबा आपने बुलन्द किया। ग्राम अम्बेडकर समिति अध्यक्ष मुनीम सिंह ने कहा बाबा
Share:
मैनपुरी: धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती

मैनपुरी: ग्राम गोपालपुर हतपऊ एलाऊ मैनपुरी में अम्बेडकर जयंती मनाई गई । उनके आदर्श वचनों पर चलने की शपथ ली गयी। ग्राम के भूत पूर्व शिक्षक रामस्वरूप ने कहा जब भारत अपना बिखरा था तो लौह पुरुष ने अखण्ड किया,अपनी कलम के दम से इसको बाबा आपने बुलन्द किया।
ग्राम अम्बेडकर समिति अध्यक्ष मुनीम सिंह ने कहा बाबा साहब भारतीय संविधान के शिल्पकार,शोषितों-वंचितों-गरीबों व पीड़ित मानवता के मसीहा,नारी के मुक्तिदाता,विश्व का ज्ञान दीप,सिम्बल आफ नोलेज,चैंपियन आफ सोशल जस्टिस,भारत रत्न बोधिसत्व,अद्वितीय प्रतिभा के धनी,महान दार्शनिक,कुशल राजनीतिज्ञ,अर्थशास्त्री, समाज सुधारक,देश के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री रहे।
बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के 130 वें जन्मदिन पर के मौके पर ताराचंद, नेत्रपाल, ओमिन्द्र, राजेन्द्र, सुरेंद्र, किशनपाल, श्रीकांत, जितेंद, रक्षपाल,गौरव आदि ग्राम वासी मौजूद रहे।