Friday, 30 October 2026 | 4:53 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : विधानसभा अध्यक्ष ने तेज प्रताप यादव को दिलाई शपथ

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को करहल सीट से नवनिर्वाचित विधायक तेज प्रताप यादव को विधान सभा सदस्यता की शपथ दिलाई। तेज प्रताप यादव ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर उपचुनाव में जीत दर्ज की है। शपथ लेने के बाद तेज प्रताप यादव विधानसभा की कार्यवाही में पहली बार शामिल हुए हैं। यूपी
Share:
मैनपुरी : विधानसभा अध्यक्ष ने तेज प्रताप यादव को दिलाई शपथ

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को करहल सीट से नवनिर्वाचित विधायक तेज प्रताप यादव को विधान सभा सदस्यता की शपथ दिलाई। तेज प्रताप यादव ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर उपचुनाव में जीत दर्ज की है। शपथ लेने के बाद तेज प्रताप यादव विधानसभा की कार्यवाही में पहली बार शामिल हुए हैं। यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का दूसरा अनुपूरक बजट विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश करेगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेंगे। विधानसभा की कार्यवाही में पहली बार शामिल हुए तेज प्रताप।