Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 AM
Home / News / News
News

मैनपुरी :युवती की निर्मम हत्या के बाद पुलिस ने किया खुलासा

भोगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुला ली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
Share:
मैनपुरी :युवती की निर्मम हत्या के बाद पुलिस ने किया खुलासा
Read in your preferred language.

भोगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुला ली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना के बाद हत्यारोपी गांव से फरार हो गया है।

घटना बुधवार शाम की है। भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्ष बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अपनी 15 वर्षीय बहन के साथ घर में थी। उसके पिता मैनपुरी और मां आगरा आवश्यक कार्य से गए थे। शाम 3 बजे के करीब ग्रामवासी 25 वर्षीय पुष्पेंद्र लोधी पुत्र दिनेश सिंह लोधी घर में घुस आया और उसने छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि छात्रा ने शिकायत करने की धमकी दी तो उसने छात्रा के साथ मारपीट की और उसका गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्यारोपी ने उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग निकला। घटना के बाद मृतका की छोटी बहन ने शोर मचाकर घर का दरवाजा खुलवाया और लोगों को घटना की जानकारी दी।

शाम 7 बजे के करीब भोगांव पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तो एसपी कमलेश कुमार दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी की मौजूदगी में डाग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का परीक्षण किया। परिजनों से जानकारी लेने के बाद एसपी ने बेवर और भोगांव पुलिस की दो टीमें हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए लगा दीं हैं। हत्यारोपी के घर दबिश दी गई लेकिन वह भाग निकला। घटना को लेकर मृतका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

घटना की सूचना पुलिस को 7 बजे मिली। सूचना मिलते ही में मौके पर पहुंच गया था। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा कर हत्यारोपी को जेल भेजेगी।

रिपोर्ट अर्पित शर्मा