Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 AM
मनोरंजन

महाकुंभ वाली मोनालिसा ने इस एक्टर संग लिए फेरे, क्या है खबर देखें

महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुए मोनालिसा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है. मोनालिसा के पास फिल्म है. वो फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में दिखेंगी. इसी के साथ वो पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं. उनके गाने का नाम 'दिल जानिया' है. इस गाने Laisel Rai ने गाया है. मोनालिसा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज ह
Share:
महाकुंभ वाली मोनालिसा ने इस एक्टर संग लिए फेरे, क्या है खबर देखें
Read in your preferred language.

महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुए मोनालिसा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है. मोनालिसा के पास फिल्म है. वो फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में दिखेंगी. इसी के साथ वो पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं. उनके गाने का नाम 'दिल जानिया' है. इस गाने Laisel Rai ने गाया है.

मोनालिसा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है. इस म्यूजिक वीडियो में वो एक्टर समर्थ मेहता के अपोजिट रोल में हैं. मोनालिसा और समर्थ के बीच में कई रोमांटिक सीन देखने को मिले. म्यूजिक वीडियो में उनकी लवस्टोरी कमाल दिखी. समंदर किनारे रोमांस करने से लेकर फेरे लेने तक, दोनों की जोड़ी जंच रही थी. मोनालिसा भी कमाल एक्टिंग करती नजर आईं. इसी के साथ उनका ट्रांसफॉर्मेशन भी सुर्खियां बटोर रहा है.

मालूम हो कि मोनालिसा महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई थीं. उनके वीडियोज को फैंस ने काफी पसंद किया था. उनकी कजरारी आंखों को बहुत पसंद किया. इसके बाद से उनकी किस्मत पलट गई. मोनालिसा को फिल्मों के ऑफर मिलने लगे. वो कई बड़े फोटोशूट भी कर चुकी हैं. मोनालिसा इंस्टाग्राम पर अक्सर इसके बारे में जानकारी देती रहती हैं. अब वो अपनी अपकमिंग फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर की तैयारियों में लगी हैं.

मोनालिसा की इस फिल्म को सनोज मिश्रा बना रहे हैं. हाल ही में फिल्म की शूटिंग के लिए मोनालिसा देहरादून पहुंची थीं. यहां से उनकी वीडियोज सामने आए. मोनालिसा की एक झलक पाने के लिए फैंस एक्साइटेड दिखे. इस फिल्म में मोनालिसा अभिषेक त्रिपाठी के अपोजिट रोल में दिखेंगी. दोनों के शूटिंग से वीडियोज भी सामने आए. एक वीडियो में तो वो झरने के नीचे खड़े होकर रोमांस करते नजर आ रहे थे. दोनों का रोमांटिक वीडियो काफी चर्चा में आया. मोनालिसा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है.