Tuesday, 15 September 2026 | 12:07 AM
उत्तर प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर फेसबुक और इस्टांग्राम पर सजेगी महफिल, किन्नर निरवैर कौर की रहेगी विशेष प्रस्तुति

कोरोना वायरस की वजह से 26 जनवरी के अधिकतर कार्यक्रम डिजिटल माध्यमों से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘आज़ादियां’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है जिसमें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए चुनिंदा युवा कवि अपनी प्रतिभा बिखेंरेंगे। कार्यक्रम को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर क्र
Share:
Read in your preferred language.

कोरोना वायरस की वजह से 26 जनवरी के अधिकतर कार्यक्रम डिजिटल माध्यमों से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘आज़ादियां’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है जिसमें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए चुनिंदा युवा कवि अपनी प्रतिभा बिखेंरेंगे। कार्यक्रम को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर क्रमशः 19:30 और 21:30 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। इस कार्यक्रम को फेसबुक पर गौरी चौहान और इंस्टाग्राम पर निक्की महर संचालन करेंगी। फेसबुक पर निक्की महर, रीतेय, रिषभ गोयल, ऋषभ कुमार और मुजाहिद अली फैसल से आप रू-ब-रू होंगे। वहीं इंस्टा पर निर्वैर कौर ‘किरन’, दीप्ति पाठक, मुस्कान यादव, सुप्रिया, अंकित दुबे, कुशल दौनेरिया और वीरेंद्र नाथ तिवारी शिरकत करते नज़र आएंगे।

निर्वैर कौर ‘किरन की रहेगी प्रस्तुति

इस कार्यक्रम में निर्वैर कौर ‘किरन’ की उपस्थिति होने की वजह से कार्यक्रम में चार चांद लगने की उम्मीद है। निर्वैर कौर के बारे में आपको बता दें कि निरवैर आज़ाद विचारों की धनी और क़लम की पक्की होने के साथ-साथ ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट भी हैं। समाज में समानता की प्रशंसक होने के साथ-साथ वह इसकी इच्छुक भी हैं। इस भाव की झलक उनके शब्दों में साफ़ नज़र आती है।