Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन के पुराने साथियों पर तंज कसते हुए राष्ट्रीय लोक दल (RLD) और जयंत चौधरी की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के साथियों को पूरा सम्मान दिया, लेकिन इसके बावजूद कई साथी उनका साथ छोड़कर चले गए. अखि
Share:
चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन के पुराने साथियों पर तंज कसते हुए राष्ट्रीय लोक दल (RLD) और जयंत चौधरी की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के साथियों को पूरा सम्मान दिया, लेकिन इसके बावजूद कई साथी उनका साथ छोड़कर चले गए.

अखिलेश यादव ने कहा, "कुछ गठबंधन भी ऐसे किए हम लोगों ने, जाने कहां-कहां से आ गए थे गठबंधन वाले. बताओ, हम लोगों ने चवन्नी का रुपया बना दिया, तब भी हमें छोड़कर चले गए. समाजवादी पार्टी ने अब पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साथ लेकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का फैसला किया है." उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सामाजिक न्याय का राज स्थापित किया जाएगा और आरक्षण के जरिए बराबरी का हक दिलाने का काम होगा.

उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाते-बनाते रह गई थी. उनके मुताबिक करीब साढ़े तीन लाख वोट और मिल जाते तो प्रदेश में सपा की सरकार बन सकती थी. अखिलेश ने कहा कि 2022 से बेहतर प्रदर्शन समाजवादी पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में किया.

अखिलेश ने अपने भाषण में भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने सड़कों की खराब हालत, भ्रष्टाचार, पुलिस व्यवस्था और सरकार के विकास के दावों पर सवाल उठाए. साथ ही एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को लेकर भी सरकार पर कटाक्ष किया.

2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ राष्ट्रीय लोक दल ने गठबधन में चुनाव लड़ा था. RLD को गठबंधन में 33 सीट मिली थी. जिसमें से 8 पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में RLD ने गठबंधन तोड़ दिया थे और बीजेपी के साथ चली गई थी.