Monday, 14 September 2026 | 10:50 PM
UP News

लखनऊ:कल्याण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा, ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में हुआ आयोजन

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2026 राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उ
Share:
लखनऊ:कल्याण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा, ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में हुआ आयोजन
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2026 राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जनसेवा के साथ-साथ राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने समर्पण के लिए सदैव याद किए जाएंगे।

श्रद्धांजलि सभा में उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ‘बाबूजी’ का सरल, स्पष्ट और दृढ़ राजनीतिक व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में भी मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान लखनऊ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कल्याण सिंह के समर्थकों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें याद किया।