Monday, 14 September 2026 | 8:08 PM
UP News

लखनऊ:सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

लखनऊ से एक दुखद खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के भाई और भाजपा नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह मात्र 38 वर्ष के थे। सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जह
Share:
लखनऊ:सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस
Read in your preferred language.

लखनऊ से एक दुखद खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के भाई और भाजपा नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह मात्र 38 वर्ष के थे।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हो सका है।

प्रतीक यादव, पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से शिक्षा प्राप्त की थी। देश के चर्चित राजनीतिक परिवार से संबंध होने के बावजूद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी और बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

प्रतीक यादव लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से जिम संचालित करते थे और फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। इसके अलावा वे ‘जीव आश्रय’ नामक संस्था भी चलाते थे, जो स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू का कार्य करती थी।

प्रतीक यादव के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। परिवार के करीबी, समर्थक और कई राजनीतिक हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं।