Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

लखनऊ :उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 से अधिक सीएमओ और वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: (द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 से अधिक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) तथा वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की नई तैनाती की है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जनपदों में नए सीएमओ नियुक्त किए गए हैं, जबकि कुछ अधिकार
Share:
लखनऊ :उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 से अधिक सीएमओ और वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 से अधिक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) तथा वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की नई तैनाती की है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जनपदों में नए सीएमओ नियुक्त किए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को संयुक्त निदेशक (JD) जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई नियुक्तियों के तहत डॉ. प्रमोद कुमार को अंबेडकरनगर, डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी, डॉ. सचिन चंद्र वैश्य को गाजियाबाद, डॉ. हरिनंदन प्रसाद को जालौन तथा डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सोनभद्र का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार डॉ. रंजन गौतम को बाराबंकी, डॉ. अजय कुमार शर्मा को उन्नाव, डॉ. अभय नारायण राय को बलिया, डॉ. अल्का शुक्ला को हमीरपुर, डॉ. उदयभान सिंह को फतेहपुर, डॉ. किशोर कुमार आहूजा को हापुड़ तथा डॉ. गंगाराम गौतम को जौनपुर का सीएमओ नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा डॉ. पंकज कुमार को मऊ, डॉ. भुवन चंद्र पंत को पीलीभीत, डॉ. रमाकांत सागर को अमरोहा, डॉ. रामनाथ सिंह को अलीगढ़, डॉ. विकास चंद्रा को कन्नौज, डॉ. विनय कुमार को महोबा, डॉ. वेद प्रकाश को हाथरस तथा डॉ. सुखरंजन समदर को सीतापुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक मजबूती और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल में डॉ. नीरज त्यागी को संयुक्त निदेशक (जेडी) आगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के इस व्यापक तबादला आदेश को प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन और जनहित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारी शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।