Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

लखनऊ-कानपुर: 6 लेन एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित, विकास और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा निर्मित लखनऊ-कानपुर 6 लेन एक्सप्रेसवे तथा लखनऊ-हरदोई 4 लेन एक्सप्रेसवे का आज लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से लखनऊ के नागरिकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा
Share:
लखनऊ-कानपुर: 6 लेन एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित, विकास और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा निर्मित लखनऊ-कानपुर 6 लेन एक्सप्रेसवे तथा लखनऊ-हरदोई 4 लेन एक्सप्रेसवे का आज लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से लखनऊ के नागरिकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि लगभग 4,200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 63 किलोमीटर लंबा और 6 लेन चौड़ा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे लखनऊ, उन्नाव और कानपुर को आधुनिक सड़क नेटवर्क से जोड़ता है। इसके शुरू होने से यात्रियों को कम समय में सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा, वहीं यातायात का दबाव भी कम होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ और कानपुर उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शहर हैं। लखनऊ जहां प्रदेश की सांस्कृतिक और प्रशासनिक पहचान है, वहीं कानपुर औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। इसके साथ ही दोनों शहर उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के महत्वपूर्ण नोड भी हैं, जिससे इस एक्सप्रेसवे का रणनीतिक महत्व और बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि इस आधुनिक सड़क परियोजना का लाभ केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास के छोटे कस्बों और गांवों तक भी विकास की नई संभावनाएं पहुंचेंगी। बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार, निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह एक्सप्रेसवे वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास का मजबूत आधार बनेगा तथा उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति और बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।