Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

लखनऊ:एम्पायर रिसॉर्ट का भव्य उद्घाटन, सांसद डिंपल यादव और शिवपाल यादव रहे मुख्य अतिथि

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 लक्ष्य कैंसर हॉस्पिटल के डॉ नवल किशोर शाक्य अंतर्राष्ट्रीय कैंसर सर्जन एवं सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी के एम्पायर रिसॉर्ट के भव्य उद्घाटन एवं छोटे बेटे धैर्य शाक्य के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं सांसद डिम्पल
Share:
लखनऊ:एम्पायर रिसॉर्ट का भव्य उद्घाटन, सांसद डिंपल यादव और शिवपाल यादव रहे मुख्य अतिथि
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 लक्ष्य कैंसर हॉस्पिटल के डॉ नवल किशोर शाक्य अंतर्राष्ट्रीय कैंसर सर्जन एवं सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी के एम्पायर रिसॉर्ट के भव्य उद्घाटन एवं छोटे बेटे धैर्य शाक्य के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं सांसद डिम्पल यादव तथा वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, वैचारिक बौद्ध भिक्षु, अंबेडकरवादी अनुयायी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी सम्मानित मेहमानों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकता और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने धैर्य शाक्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा एम्पायर रिसॉर्ट के उद्घाटन पर आयोजकों को बधाई दी। आयोजन में आए अतिथियों के प्रति आयोजकों ने हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के प्रेम, स्नेह और सम्मान ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

आयोजकों ने अंत में सभी आगंतुकों, मित्रों, समर्थकों एवं सम्मानित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और स्नेह बनाए रखने की अपेक्षा जताई।