Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
UP News

लखनऊ: सीआईडी आईजी व वरिष्ठ साहित्यकार अखिलेश निगम ने किया 133 पत्रकारों का सम्मान, पेजा के 27वें अधिवेशन का भव्य आयोजन

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जनवरी 2026 राजधानी लखनऊ में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन (पेजा) के 27वें अधिवेशन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सीआईडी विभाग के पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि अखिलेश निगम ‘अखिल’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
Share:
लखनऊ: सीआईडी आईजी व वरिष्ठ साहित्यकार अखिलेश निगम ने किया 133 पत्रकारों का सम्मान, पेजा के 27वें अधिवेशन का भव्य आयोजन
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जनवरी 2026 राजधानी लखनऊ में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन (पेजा) के 27वें अधिवेशन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सीआईडी विभाग के पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि अखिलेश निगम ‘अखिल’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।

अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल 133 वरिष्ठ पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता योगदान के लिए विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पत्रकारों के प्रति समाज में उनकी भूमिका और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के महत्व को रेखांकित किया गया।

मुख्य अतिथि अखिलेश निगम ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है, जो सत्य, साहस और संवेदनशीलता के साथ जनहित के मुद्दों को सामने लाता है। उन्होंने निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को समय की आवश्यकता बताया। साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति अभियान का संदेश देते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अखिलेश निगम ने अपने काव्य-पाठ से भी श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। नववर्ष की शुभकामनाओं, पर्यावरण संरक्षण के संदेश “एक व्यक्ति एक पेड़” और जीवन-दर्शन से जुड़े उनके काव्य ने समारोह को साहित्यिक ऊँचाई प्रदान की। उनकी कविताओं में सामाजिक चेतना, आत्ममंथन और नैतिक मूल्यों का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।

अधिवेशन में देशभर से आए पत्रकारों, साहित्यप्रेमियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में पेजा पदाधिकारियों और सदस्यों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक सरोकारों के प्रति सकारात्मक संकल्प के साथ किया गया।