Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
UP News

लखनऊ :सोहन लाल मुराई पाठशाला ट्रस्ट बिरहाना का त्रिवार्षिक चुनाव आयोजित

लखनऊ: शहर की लब्ध प्रतिष्टित चैरिटबल संस्था 1913 में लखनऊ राजेंद्रनगर बिरहाना निवासी सोहन लाल मौर्य द्वारा स्थापित सोहन लाल मुराई पाठशाला ट्रस्ट बिरहाना लखनऊ का त्रिवार्षिक चुनाव आज सोहन लाल प्राइमरी पाठशाला बिरहाना लखनऊ में दिन में 1बजे मुख्य चुनाव अधिकारी श्री एस0 एन0 कुशवाहा व चुनाव अधिकारी श्री
Share:
लखनऊ :सोहन लाल मुराई पाठशाला ट्रस्ट बिरहाना का त्रिवार्षिक चुनाव आयोजित
Read in your preferred language.

लखनऊ: शहर की लब्ध प्रतिष्टित चैरिटबल संस्था 1913 में लखनऊ राजेंद्रनगर बिरहाना निवासी सोहन लाल मौर्य द्वारा स्थापित सोहन लाल मुराई पाठशाला ट्रस्ट बिरहाना लखनऊ का त्रिवार्षिक चुनाव आज सोहन लाल प्राइमरी पाठशाला बिरहाना लखनऊ में दिन में 1बजे मुख्य चुनाव अधिकारी श्री एस0 एन0 कुशवाहा व चुनाव अधिकारी श्री रामश्रेय मौर्य के द्वारा कराया गया। जिसमें अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ,वास्तुविद श्री नीरज कुमार कुशवाहा अध्यक्ष,श्री मूलचंद मौर्य उपाध्यक्ष , हाई कोर्ट लखनऊ में अडिशनल गवर्मेंट एडवोकेट फर्स्ट श्री लल्ला जी मौर्य को पुनःमहामंत्री चुना गया। इसके अतिरिक्त श्री श्रीराम कुशवाहा को कोषाध्यक्ष,व अधिशासी अधिकारी रहे श्री के0 के0 मौर्य को संयुक्त मंत्री चुना गया। तथा एडवोकेटश्री विवेक कुमार मौर्य, आनंद प्रकाश मौर्य, श्री बी0 यल0 मौर्य राष्ट्रीय सहारा के उप संपादक श्री राजकरन मौर्य,श्री बांकेलाल मौर्य,श्री विनय बहादुरसिंह मौर्य,श्री बृजेश कुमार मौर्य,श्री ओमप्रकाश मौर्य,पूर्व विधायक श्री आर0 एस0 कुशवाहा,निर्मल सिंह कुशवाहा जी सहित 10 लोगोंको बोर्ड ऑफ ट्रस्ट चुना गया।इस मौके पर बैठक को पूर्व विधायक एवम निरवर्तमान अध्यक्षश्री आर0 एस0 कुशवाहा एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री नीरज कुमार कुशवाहा ने संबोधिति भी किया।तथा महामंत्री श्री लल्ला जी मौर्य ने सभा का संचालन किया। यह जानकारी ट्रस्ट के महामंत्री श्री एल0 जे0 मौर्य एडवोकेट ने दी।