लखनऊ : आज दिनांक 25/10/2020 लखनऊ तकरोही बौद्ध बिहार में सम्राट अशोक विजयदशमी कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें अशोक सम्राट सेना के संस्थापक रणजीत मौर्य धनंजय और पूर्व सलेमपुर लोकसभा प्रत्याशी आर. पी. जिज्ञासु एवं धीरज मौर्य अशोक सम्राट सेना प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में आर पी जिज्ञासु ने कहा कि सम्राट अशोक के कलिग युद्ध में विजयी होने के दसवें दिन तक मनाए जाने के कारण इस पर्व को अशोक विजयदशमी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इसी दिन सम्राट अशोक ने कलिग युद्ध के बाद हिसा के मार्ग को त्याग करके बौद्ध धर्म अपना लिया था। इसके पश्चात उन्होंने देशभर में धार्मिक संदेश लिखे शिलालेख स्थापित कराए। सम्राट अशोक के इस धार्मिक परिर्वतन से खुश होकर देश की जनता ने उन सभी स्मारकों को सजाया-संवारा व उन पर दीप जलाए। कार्यक्रम में अशोक सम्राट सेना ने कुरीतियों, कुप्रथाओं, भ्रष्टाचार, सामाजिक भेदभाव, असमानता जैसी बुराईयों के प्रतीक पुतले का दहन भी किया गया। इस दौरान बच्चों व महिलाओं ने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
भारत
लखनऊ : अशोक सम्राट सेना ने मनाया सम्राट अशोक विजयदशमी कार्यक्रम
लखनऊ : आज दिनांक 25/10/2020 लखनऊ तकरोही बौद्ध बिहार में सम्राट अशोक विजयदशमी कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें अशोक सम्राट सेना के संस्थापक रणजीत मौर्य धनंजय और पूर्व सलेमपुर लोकसभा प्रत्याशी आर. पी. जिज्ञासु एवं धीरज मौर्य अशोक सम्राट सेना प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में आर पी जिज्
Read in your preferred language.