Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
Entertainment

‘लव यू पापा…’, नए साल पर ईशा देओल ने इस तरह से पापा धर्मेंद्र को किया याद

हर कोई अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत कर रहा है। अभिनेत्री ईशा देओल ने दुबई में नए साल का स्वागत किया। नए साल की शुभकामनाएं देते हुए ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी पोस्ट भी साझा की। इस पोस्ट में ईशा ने अपने पापा दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भी याद किया। साथ ही उन्होंने लोगों को नए साल की बधाई भ
Share:
‘लव यू पापा…’, नए साल पर ईशा देओल ने इस तरह से पापा धर्मेंद्र को किया याद
Read in your preferred language.

हर कोई अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत कर रहा है। अभिनेत्री ईशा देओल ने दुबई में नए साल का स्वागत किया। नए साल की शुभकामनाएं देते हुए ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी पोस्ट भी साझा की। इस पोस्ट में ईशा ने अपने पापा दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भी याद किया। साथ ही उन्होंने लोगों को नए साल की बधाई भी दी। ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर नए साल की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट साझा की। इसमें ईशा यूएई में नजर आ रही हैं। सबसे खास बात की उन्होंने अपने नए साल की शुभकामनाओं में भी अपने पापा यानी दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का जिक्र किया है। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में वो जहां आसमान की ओर इशारा करते हुए चांद दिखा रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह आसमान की ओर इशारा कर रही हैं, जहां ‘लव यू पापा’ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमेशा खुश, स्वस्थ और मजबूत रहें।’