Friday, 30 October 2026 | 5:45 PM
भारत

विदेशी चंदे पर चल रहे देश के 14,800 एनजीओ पर लगा ताला

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि सरकार ने बीते पांच साल में विदेशी चंदे से चल रहे 14,800 गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) का पंजीकरण रद्द कर दिया है। ये एनजीओ विदेशी चंदा नियामक अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड किए गए थे और इन्होंने विदेशों से काफी चंदे हासिल किए थे।  एक स
Share:
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि सरकार ने बीते पांच साल में विदेशी चंदे से चल रहे 14,800 गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) का पंजीकरण रद्द कर दिया है। ये एनजीओ विदेशी चंदा नियामक अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड किए गए थे और इन्होंने विदेशों से काफी चंदे हासिल किए थे।  एक सवाल के लिखित जवाब में राय ने बताया कि इन एनजीओ के रजिस्ट्रेशन इसलिए रद्द किए गए क्योंकि ये कानून का उल्लंघन कर रहे थे। राय ने यह भी कहा कि कई एनजीओ ने 2017-18 में 16,894.37 करोड़, 2016-17 में 15343.15 करोड़ और 2015-16 में 17803.21 करोड़ रुपए विदेशी चंदा हासिल किया था।