Monday, 14 September 2026 | 10:47 PM
India

फर्रुखाबाद में लेखपाल संघ चुनाव सम्पन्न, 2 पदों पर चुनाव, 5 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अप्रैल 2026 जनपद में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत दो प्रमुख पदों पर मतदान कराया गया, जबकि पांच पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को
Share:
फर्रुखाबाद में लेखपाल संघ चुनाव सम्पन्न, 2 पदों पर चुनाव, 5 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अप्रैल 2026 जनपद में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत दो प्रमुख पदों पर मतदान कराया गया, जबकि पांच पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की गई।

चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर अभय द्विवेदी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सोनी मिश्रा विजयी घोषित हुए। वहीं अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में कनिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में उपेन्द्र यादव, सचिव पद पर ऋषभ सिंह, उपसचिव के रूप में शोभित कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर अमित प्रताप सिंह तथा लेखा परीक्षक के पद पर अजय त्रिपाठी शामिल हैं।

यह चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारी प्रथम के रूप में तहसील अमृतपुर से पवन यादव तथा चुनाव अधिकारी द्वितीय के रूप में तहसील कायमगंज से आकाश भदौरिया ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके साथ ही पर्यवेक्षक के रूप में अनुज चतुर्वेदी (जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कायमगंज) की निगरानी में पूरी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

चुनाव के उपरांत आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन की गरिमा बनाए रखने, लेखपालों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने तथा संगठन को मजबूत बनाने की नसीहत दी गई। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने नव-निर्वाचित टीम से उम्मीद जताई कि वे लेखपाल संघ के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।