Tuesday, 15 September 2026 | 1:12 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शाह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने किसानों के हितों और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नवीन गल्ला मंडी में धान ड्रायर मशीन चालू कराने तथा राइस मिलों द्वारा मंडी के बाहर खरीद पर रोक लगाने के संबंध में सोमवार को उपजिलाधिकारी महोदय युगांतर त्रिपाठी को ज्ञापन सोपा।
Share:
लखीमपुर खीरी : भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर गोला एसडीएम को ज्ञापन देते समय की तस्वीर
Read in your preferred language.
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शाह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने किसानों के हितों और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नवीन गल्ला मंडी में धान ड्रायर मशीन चालू कराने तथा राइस मिलों द्वारा मंडी के बाहर खरीद पर रोक लगाने के संबंध में सोमवार को उपजिलाधिकारी महोदय युगांतर त्रिपाठी को एक ज्ञापन सोपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि धान ड्रायर मशीन को सुचारू रूप से चालू कराने के संबंध में नवीन गल्ला मंडी गोला गोकर्णनाथ में पिछले लगभग 6 वर्षों से स्थापित धान सुखाने वाली मशीन सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रही है और बंद पड़ी है, इसके कारण किसानों को अपनी नमी वाली फसल बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। 
संगठन ने मांग की है कि इस मशीन को आगामी 25 सितंबर 2026 से पहले पूरी तरह मरम्मत कराकर सुचारू रूप से चालू किया जाए जिससे किसान सरकारी धान क्रय केंद्रों पर अपनी धान की फसल बिना किसी असुविधा के बेच सके। राइस मिलो द्वारा मंडी परिसर में ही खरीद सुनिश्चित करने के संबंध में ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि प्रशासन द्वारा किसानों का धान खरीदने के लिए जिन राइस मिलों को संबद्ध किया गया है वह मिले अपने मिल एरिया या गेट पर सीधे धान की खरीद न करें यदि वह किसानों की धान की फसल खरीदना चाहते हैं तो वह नवीन गल्ला मंडी गोला गोकर्णनाथ के अंदर आकर ही आधिकारिक रूप से खरीद प्रक्रिया पूरी करें ताकि किसानों का शोषण ना हो और पारदर्शिता बनी रहे। 
संगठन ने ज्ञापन में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त मांगों पर तत्काल उचित आदेश जारी करने की मांग की गई है। संगठन ने ज्ञापन में सख्त लहजे में चेताया कि यदि 25 सितंबर 2026 तक इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन किसानों के हक के लिए आगे की रणनीति बनाने पर विवश होगा।
ज्ञापन सौंपते समय एडवोकेट अखिलेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, राजेश कुमार शर्मा जिला प्रभारी, विवेक जिला सचिव, अवधेश कुमार मिश्रा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, मुदित कुमार वर्मा यूथ विंग जिलाध्यक्ष, पंकज कुमार वर्मा, पवन कुमार, पंकज कुमार सक्सेना, बचपन द्विवेदी, रवि शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।