Tuesday, 10 November 2026 | 10:31 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : गोवर्धन पूजा पर्व पर डीएम ने किया गौपूजन,गुड़, केला एवं हरा चारा खिलाकर जनपद की सुख-समृद्धि, की कामना

गोवर्धन पूजा पर्व पर मंगलवार को लखीमपुर खीरी की गोशालाएं आस्था, भक्ति और वात्सल्य से सराबोर नजर आईं।
Share:
लखीमपुर खीरी : गोवर्धन पूजा पर्व पर डीएम ने किया गौपूजन,गुड़, केला एवं हरा चारा खिलाकर जनपद की सुख-समृद्धि, की कामना
गौपूजन की तस्वीर
लखीमपुर खीरी: गोवर्धन पूजा पर्व पर मंगलवार को लखीमपुर खीरी की गोशालाएं आस्था, भक्ति और वात्सल्य से सराबोर नजर आईं। शासन के निर्देश पर डीएम अंजनी कुमार सिंह की पहल पर जिले भर में गौपूजनोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इसी क्रम में डीएम स्वयं तहसील लखीमपुर के अंतर्गत गो संरक्षण केंद्र लगुचा पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से गौ पूजन किया, उन्हें गुड़, केला एवं हरा चारा खिलाया तथा जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वजन कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर डीएम ने उपस्थित जनसमूह को गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा के दिन गो-माता की विशेष पूजा किये जाने की परम्परा है। इसी क्रम में जिले के सभी गौ आश्रय स्थलों पर गो-पूजन का आयोजन हो रहा है, जिसमें गोशाला के नोडल अफसर, बीडीओ एवं आमजन भी शामिल हो रहे हैं। गौ अभिलाषित फल देने वाली है, गौ से उत्तम और कोई नहीं है। शासन गो संरक्षण का कार्य कर रहा है। गोवंश सुरक्षित रहें, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। 

इस अवसर पर प्रशासक क्षेत्र पंचायत सदर दिव्या सिंह, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुरुद्ध सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी गिरीश कुमार, ग्राम पंचायत के प्रशासक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

वही शासन के मंशानुरूप गोवर्धन पूजा पर्व पर डीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर जिलेभर की गोशालाओ में गौ पूजनोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसडीएम, बीडीओ सहित गोशाला के नोडल अफसरों ने आवंटित गो आश्रय स्थलों में पहुंचकर ग्रामीणों संग गौ माता का पूजन कर माला पहनाई। गायों को गुड़,केला खिलाया।