Monday, 14 September 2026 | 7:48 PM
India

लखीमपुर खीरी : संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील गोला में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से की। समाधान दिवस के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने फरिया
Share:
लखीमपुर खीरी : संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील गोला में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से की। समाधान दिवस के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक एवं गंभीरता से सुना। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ मौके पर जाकर किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्च स्तर से होना है उन पर आख्या लगाकर संबंधित अधिकारी को तुरंत भेजी जाए। उन्होंने कहा जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके अलावा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने अपने सर्किल की तहसीलों में मौजूद रहकर जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, सीओ महक शर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।