Friday, 30 October 2026 | 4:51 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : पुरानी मिल कॉलोनी मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मां वैष्णो देवी की तर्ज पर बना भव्य और अदभुत मां वैष्णो देवी दरबार में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने लंबी-लंबी लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए श्रद्धालु पहाड़ों की चढ़ाई से चढ़ते हुए बनी गुफा के अंदर से निकल कर राम झूला से होते हुए हिमाचल प्रदेश से लाई गई मां ज्वाला देवी की दिव्य ज्योति के दर्शन किए।
Share:
लखीमपुर खीरी : पुरानी मिल कॉलोनी मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब
मां वैष्णो देवी दरबार में स्थापित मां दुर्गा की तस्वीर
गोला गोकर्णनाथ: छोटी काशी गोला में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी के दिन रविवार को श्रद्धालुओ में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

पुरानी मिल कॉलोनी पार्क में मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित मां वैष्णो देवी की तर्ज पर बना भव्य और अदभुत मां वैष्णो देवी दरबार में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने लंबी-लंबी लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए श्रद्धालु पहाड़ों की चढ़ाई से चढ़ते हुए बनी गुफा के अंदर से निकल कर राम झूला से होते हुए हिमाचल प्रदेश से लाई गई मां ज्वाला देवी की दिव्य ज्योति के दर्शन किए और अखंड आरती में शामिल हुए।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजन सामग्री लेकर मां ज्वाला की दिव्य ज्योति का आशीर्वाद प्राप्त कर मां के दर्शन किए। श्रद्धालुओ ने मां दुर्गा और मां ज्वाला की दिव्य ज्योति के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

हिमाचल प्रदेश से लाई गई मां ज्वाला देवी की दिव्य ज्योति श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

मां वैष्णो देवी दरबार में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने सुंदर-सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से आए हुए सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।