Tuesday, 15 September 2026 | 11:58 AM
भारत

कोरबा: टोनही कह कर वृद्धा से मारपीट, 4 गिरफ्तार

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के डुमरकछार आश्रित गांव कछारपारा में एक महिला को टोनही बताकर प्रताड़ित करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को टोनही कह कर न केवल मारपीट की,बल्कि गांव नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत के बाद बहरहाल पुलिस
Share:
कोरबा: टोनही कह कर वृद्धा से मारपीट, 4 गिरफ्तार
Read in your preferred language.

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के डुमरकछार आश्रित गांव कछारपारा में एक महिला को टोनही बताकर प्रताड़ित करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को टोनही कह कर न केवल मारपीट की,बल्कि गांव नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत के बाद बहरहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को लाकअप में भेज दिया है।                   

मामला पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरकछार आश्रित मोहल्ला कछारपारा का है। स्थानीय निवासी 62 साल की फेकन बाई मरकाम पति बच्चु राम मरकाम के साथ गांव के ही लोगों ने टोनही बताकर अश्लील गाली गलौच और मारपीट करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। बहरहाल महिला को टोनही कहने और प्रताड़ित करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।