Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
भारत

कोरबा: जिस स्कूल में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पढ़े उसका होगा कायाकल्प

कोरबा। शहर के बीच स्थित आदिवासी गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल का नया तीन मंजिला भवन जल्द ही बनेगा। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयास से एसईसीएल ने सीएसआर मद से इसके लिए 7 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि गुरुवार को स्वीकृत की है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि इसी स्कूल में मैंने अपनी प्रारंभिक
Share:
कोरबा: जिस स्कूल में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पढ़े उसका होगा कायाकल्प
Read in your preferred language.

कोरबा। शहर के बीच स्थित आदिवासी गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल का नया तीन मंजिला भवन जल्द ही बनेगा। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयास से एसईसीएल ने सीएसआर मद से इसके लिए 7 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि गुरुवार को स्वीकृत की है।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि इसी स्कूल में मैंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पायी। इसके पुराने हो चुके भवन को देखकर एक पीड़ा होती थी। मगर अब जल्द ही यहां तीन मंजिला सुविधायुक्त भव्य भवन बनकर तैयार होगा। इसके लिए कलेक्टर किरण कौशल ने भी विशेष पहल की।