Saturday, 31 October 2026 | 9:36 AM
भारत

कोरबा(पाली):-नगर पंचायत पाली में व्यापारी संघ का गठन पश्चात प्रत्येक शनिवार को व्यवसायिक संस्थाने बंद रखने लिए गए निर्णय को मिला व्यापक समर्थन, कुछेक को छोड़ बंद रही सभी दुकाने

कोरबा(पाली):- बीते सप्ताह पाली नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों द्वारा मिलकर व्यापारी संघ का गठन पश्चात सर्वसम्मति से व्यापारी हित में लिए गए अनेकों निर्णय मे प्रमुख रूप से सप्ताह में 1 दिन प्रत्येक शनिवार को सभी दुकाने पूर्णतः बंद रखने पर भी सहमति बनी थी।जहां उक्त लि
Share:

कोरबा(पाली):- बीते सप्ताह पाली नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों द्वारा मिलकर व्यापारी संघ का गठन पश्चात सर्वसम्मति से व्यापारी हित में लिए गए अनेकों निर्णय मे प्रमुख रूप से सप्ताह में 1 दिन प्रत्येक शनिवार को सभी दुकाने पूर्णतः बंद रखने पर भी सहमति बनी थी।जहां उक्त लिए गए निर्णय को व्यापक रूप से समर्थन मिला और कुछेक दुकानों को छोड़ प्रायः सभी व्यवसायिक संस्थाने बीते 27 जून शनिवार को पूर्णतः बंद दिखी।संघ द्वारा लिए गए निर्णयानुसार होटल, सब्जी, फल, एवं पान ठेलों को नियमों से मुक्त रखा जाने के फैसले स्वरूप उक्त दुकाने ही खुली रही।

ज्ञात हो कि गत 20 जून को स्थानीय महामाया देवालय परिसर में व्यापारियों द्वारा बैठक आयोजित कर व्यापारी संघ का गठन किया गया।जिसमे निर्विरोध पदाधिकारी का चयन उपरान्त सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय में सप्ताह में एक दिन शनिवार को सभी व्यवसायिक संस्थाने बंद रखने के प्रमुख निर्णय के अलावा व्यापारियों को गुमास्ता लाइसेंस बनवाने के लिए मदद करना, गुमास्ता एक्ट के तहत सप्ताह में एक दिन व्यापार बंद का लिए गए निर्णय पर कानूनी मुहर लगवाना, व्यापारी संघ पाली को चेंबर ऑफ कॉमर्स कोरबा से जोड़ना, स्थानीय स्तर के सभी व्यवसायियों को संघ के बैनर तले लाने सतत प्रयास तथा संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के सलाह एवं सहमति पर कार्य करने के साथ बनाए गए नियमों का पालन करने के निर्णय लिए गए।जिसमे संघ के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष नंदू नवलानी के कुशल नेतृत्व में शनिवार बंद को व्यापक सफलता मिली है।इसके अलावा लिए गए अन्य निर्णयों को भी अमल में लाने संघ द्वारा कवायद तेज कर दी गई है।जिसका आने वाले दिनों में सतत रूप से लाभ व्यापारियों को मिलेगा।

( जिला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)