Tuesday, 15 September 2026 | 7:19 AM
भारत

कोरबा:नाबालिग प्रेमिका ने कर दी रस्सी से गला घोटकर प्रेमी की हत्या

कोरबा ।करतला थाना क्षेत्र के ग्राम सकदुकला में युवक की बाड़ी में लाश मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है ।युवक की कथित नाबालिग प्रेमिका ने ही रस्सी से गला घोटकर युवक की हत्या की थी।पुलिस उसे गिरफ्तार कर मामले की विवेचना कर रही है। करतला थाना अंतर्गत ग्राम सकदूकला में रहने वाला मंगत राम राठिया 2
Share:
Read in your preferred language.

कोरबा ।करतला थाना क्षेत्र के ग्राम सकदुकला में युवक की बाड़ी में लाश मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है ।युवक की कथित नाबालिग प्रेमिका ने ही रस्सी से गला घोटकर युवक की हत्या की थी।पुलिस उसे गिरफ्तार कर मामले की विवेचना कर रही है।


करतला थाना अंतर्गत ग्राम सकदूकला में रहने वाला मंगत राम राठिया 22 वर्ष जन्मदिन पार्टी करने 25 जुलाई को नॉनबिर्रा में अपने मितान के जन्मदिन में शामिल होने जा रहा हूँ कह कर घर से निकला। लेकिन वो रात को घर वापिस नहीं आया ।दूसरे दिन सुबह गांव में रहने वाले श्रवण कुमार प्रजापति के बाड़ी में   उसका शव पड़ा हुआ मिला पुलिस मौके पर पहुँची ।पुलिस ने देखा कि मृतक के गले में निशान दिखाई पड़ रहे है ।  इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 ,201 के तहत मामला पंजीबद्व कर विवेचना शुरू की ।